शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Grammy Awards 2026 The Boldest Wildest and Most Unconventional Red Carpet Looks
Last Modified: सोमवार, 2 फ़रवरी 2026 (12:56 IST)

68th Grammy Awards: 27 साल की सिंगर ने रेड कार्पेट पर तोड़ीं बोल्डनेस की हदें, टॉपलेस लुक से उड़ाए होश

Grammy Awards 2026
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स में हुआ। इस इवेंट में संगीत के दिग्गजों ने अपने सुरों के साथ-साथ अपने बोल्ड और अतरंगी फैशन से रेड कार्पेट पर आग लगा दी। इस साल का ड्रेस कोड 'फियरलेस' नजर आया, जहां क्लासिक गाउन्स के बजाय एक्सपेरिमेंटल आउटफिट्स का बोलबाला रहा।
 
ग्रैमी के रेड कारपेट पर 27 साल की सिंगर चैपल रोन ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी। उनका बोल्ड लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। उन्होंने Mugler का एक बेहद साहसी 'शीयर मरून गाउन' पहना था। चैपल का यह गाउन टॉपलेस था। उन्होंने इसे एक मरून केप और शरीर पर बने टैटू के साथ पेयर किया, जो उनके हिट गाने 'पिंक पोनी क्लब' को ट्रिब्यूट था।
 
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में सिंगर चैपल रोन (Chappell Roan) का रेड कार्पेट लुक इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी बेबाक और कलात्मक पसंद के लिए जानी जाने वाली 'मिडवेस्ट प्रिंसेस' ने इस बार फैशन की सीमाओं को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।
 
चैपल रोन ने रेड कार्पेट पर म्यूग्लर ब्रांड का एक कस्टम-मेड ट्रांसपेरेंट गाउन पहना, जो टॉपलेस था। यह एक गहरे मरून रंग का गाउन था, जिसमें कोई ऊपरी बोडिस नहीं थी। इसके साथ उन्होंने एक मैचिंग मरून केप और गले में गोल्ड चोकर पहना था।
 

बॉडी आर्ट और मेकअप 

चैपल का लुक सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं था, उन्होंने 'बॉडी आर्ट' को भी इसका हिस्सा बनाया। उन्होंने अपनी पीठ पर एक बड़ा 'लेस डिज़ाइन' और आगे उनके मशहूर गाने 'Pink Pony Club' की याद दिलाता एक पोनी टैटू बनाया था। 
 

लेडी गागा ने भी बिखेरा जलवा 

लेडी गागा ने अपने 'Raven' लुक से पुरानी गागा की याद दिला दी। उन्होंने एक हाई-नेक गाउन पहना था, जो पूरी तरह से काले फेदर से ढका था। उनकी ब्लीच की हुई भौहें और डार्क रोमांस वाली वाइब ने उन्हें 'ब्लैक स्वान' जैसा लुक दिया।
 

माइली साइरस: लेदर और जेंट जैकेट

माइली ने हमेशा की तरह लीक से हटकर चुनाव किया। उन्होंने रेड कार्पेट पर Celine का ब्लैक लेदर जैकेट और ट्राउजर पहना। उनके लुक का मुख्य आकर्षण उनकी छाती पर लगा एक विशाल सुनहरा ब्रोच था, जिसने साधारण जैकेट को भी बेहद अतरंगी बना दिया।
 

टेयाना टेलर: एब्स-बेयरिंग 'नेकेड' ड्रेस

टेयाना ने Tom Ford के एक कस्टमाइज्ड आउटफिट में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट किया। यह एक ऐसी ड्रेस थी जिसने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने इसे टिफ़नी एंड कंपनी की ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज़ किया था।
ये भी पढ़ें
घर पर फायरिंग के बाद रोहित शेट्टी का बड़ा फैसला, सभी प्लान किए कैंसिल, दोस्तों को भी घर आने से किया मना