Grammy 2026: 90 की उम्र में दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, केंड्रिक लैमर ने तोड़ा Jay-Z का रिकॉर्ड, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
68वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के 'क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना' में हुआ। इस समारोह में न केवल संगीत के दिग्गजों ने शिरकत की, बल्कि कई ऐसे पल भी आए जिन्होंने इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीकी कॉमेडियन ट्रेवर नोह ने छठी और आखिरी बार इस शो की मेजबानी की, जिससे यह शाम और भी यादगार बन गई।
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 लैटिन सुपरस्टार बैड बनी और रैपर केंड्रिक लैमर ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं। जहां बैड बनी ने अपनी एल्बम के लिए 'एल्बम ऑफ द ईयर' का खिताब जीतकर इतिहास रचा, वहीं केंड्रिक लैमर ने अपनी जीत के साथ सबसे अधिक ग्रैमी जीतने वाले रैपर के रूप में अपना स्थान और मजबूत कर लिया।
वहीं तिब्बती आध्यात्मि गुरु दलाई लामा ने भी अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीतकर यह साबित कर दिया कि शांति और करुणा का संदेश संगीत की सीमाओं से परे है। दलाई लामा को 'बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग' की श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार मिला। अपनी एल्बम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिद होलीनेस द दलाई लामा' के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।
दलाई लामा ने जताया आभार
ग्रैमी अवॉर्डस जीतने के बाद दलाई लामा ने इंस्टा पोस्ट कर आभार जताया है। उन्होंने लिखा, मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि हमारी साझा वैश्विक जिम्मेदारी की मान्यता के रूप में देखता हूं। मेरा मानना है कि शांति, करुणा और मानवता की एकता ही दुनिया के 8 अरब लोगों के कल्याण के लिए आवश्यक है।
दलाई लामा की ओर से यह पुरस्कार प्रसिद्ध संगीतकार रूफस वेनराइट ने स्वीकार किया, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में सहयोग दिया था। दलाई लामा ने इस प्रोजेक्ट के लिए विश्व प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों, अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ सहयोग किया है। इस एल्बम को प्रसिद्ध निर्माता कबीर सहगल ने प्रोड्यूस किया है।
इस साल केंड्रिक लैमर 9 नामांकनों के साथ सबसे आगे थे। उन्होंने न केवल 'रिकॉर्ड ऑफ द ईयर' जीता, बल्कि 'बेस्ट रैप एल्बम' का पुरस्कार जीतकर दिग्गज रैपर Jay-Z का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। उनके एल्बम 'GNX' को आलोचकों और प्रशंसकों दोनों ने खूब सराहा है।
लेडी गागा की वापसी
लेडी गागा ने अपने एल्बम 'MAYHEM' के लिए सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकल एल्बम का पुरस्कार जीता। इसके अलावा उनके गाने "Abracadabra" ने 'बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग' का खिताब भी जीता, जो यह साबित करता है कि पॉप संगीत की दुनिया में उनका जादू आज भी बरकरार है।
जस्टिन बीबर का धमाकेदार कमबैक
करीब चार साल के अंतराल के बाद जस्टिन बीबर ने ग्रैमी के मंच पर वापसी की। उन्होंने अपने नए ट्रैक "Yukon" पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर एरिना में मौजूद सभी दर्शक झूम उठे। जस्टिन ने शर्टलेस लुक में आकर अपना स्वैग दिखाया।
देखिए एमी अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट
-
एल्बम ऑफ द ईयर- बैड बनी (DeBÍ TiRAR MáS FOToS)
-
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर- केंड्रिक लैमर और SZA (luther)
-
सॉन्ग ऑफ द ईयर- बिली इलिश और फिननेस (WILDFLOWER)
-
सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार- ओलिविया डीन
-
सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकल एल्बम- लेडी गागा (MAYHEM)
-
सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम- केंड्रिक लैमर (GNX)
-
सर्वश्रेष्ठ रॉक एल्बम- टर्नस्टाइल (NEVER ENOUGH)
-
सर्वश्रेष्ठ आर एंड बी एल्बम- लियोन थॉमस (Mutt)
-
सर्वश्रेष्ठ कंट्री एल्बम- जेली रोल (Beautifully Broken)
पॉप
-
सर्वश्रेष्ठ पॉप सोलो परफॉर्मेंस- लोला यंग (Messy)
-
सर्वश्रेष्ठ पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस- सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे (Defying Gravity)
-
सर्वश्रेष्ठ ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम- लॉफे (A Matter of Time)
रैप और आर एंड बी
-
सर्वश्रेष्ठ रैप सॉन्ग- केंड्रिक लैमर
-
सर्वश्रेष्ठ रैप परफॉर्मेंस- क्लिप्स, पुष्पा टी और मैलिस (Chains & Whips)
-
सर्वश्रेष्ठ मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस- केंड्रिक लैमर और SZA (luther)
-
सर्वश्रेष्ठ आर एंड बी सॉन्ग- केहलानी (Folded)
रॉक और अल्टरनेटिव
-
सर्वश्रेष्ठ रॉक सॉन्ग- नाइन इंच नेल्स
-
सर्वश्रेष्ठ रॉक परफॉर्मेंस- यंगब्लड (Changes)
-
सर्वश्रेष्ठ अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम- द क्योर (Songs of a Lost World)
-
सर्वश्रेष्ठ मेटल परफॉर्मेंस- टर्नस्टाइल (BIRDS)