1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arijit singh new romantic song ishq ka fever out from film o romeo
Last Modified: सोमवार, 2 फ़रवरी 2026 (14:31 IST)

अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुआ 'ओ रोमियो' का गाना 'इश्क का फीवर, दिखी शाहिद-तृप्ति की जबरदस्त केमेस्ट्री

Film O Romeo
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स इन दिनों फिल्म के गाने रिलीज कर फैंस की बेसब्री बढ़ा रहे हैं। 'हम तो तेरे ही लिए थे' और डांस नंबर 'आशिकों की कॉलोनी' जैसे गानों के बाद अब फिल्म का नया रूहानी गाना 'इश्क का फीवर' रिलीज कर दिया गया है।
 
इस गाने को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है, शब्द गुलजार के हैं और इसे फैंस के चहेते अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। संगीत टी-सीरीज ने प्रजेंट किया है। गाने में शाहिद और तृप्ति डिमरी की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। 
 
वैलेंटाइन वीक का तोहफा: टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत यह गाना सादगी और गहरे प्यार के एहसास को समेटे हुए है। इसकी धीमी लय और शब्दों की गहराई इसे धीरे-धीरे जुबां पर चढ़ने वाला गाना बनाती है।
 
साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे कलाकार है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें
ब्लैक एंड गोल्ड में उर्वशी रोटैला का किलर अवतार, एक नजर में फैंस हुए क्लीन बोल्ड