सम्बंधित जानकारी
- पर्दे पर अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाएंगी परिणीति चोपड़ा, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
- आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में होगा हुमा कुरैशी का आइटम नंबर!
- शादी के बाद फ्लाइट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड से टकराईं गौहर खान, कुशाल टंडन बोले- हाय किस्मत
- Bigg Boss 14 : इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन, यह कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट!
- रश्मिका मंदाना के हाथ लगा एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट, अमिताभ बच्चन के साथ आएंगी नजर!
एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन, सिंगर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है। एआर रहमान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
एआर रहमान ने अपनी मां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। रहमान हमेशा अपनी मां के करीब थे और अक्सर स्टेज शो के दौरान उन्हें याद करते थे।
— A.R.Rahman (@arrahman) December 28, 2020
पिछले कुछ समय से करीमा बेगम बीमार थीं, जिसके चलते उनका निधन हुआ। रहमान ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की उनके फैंस ने इसपर कमेंट कर करीमा बेगम को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।
बता दें कि एआर रहमान जब 9 साल के थे तब ही उनके पिता का निधन हो गया था। वहीं रहमान की मां सूफी संत पीर करीमुल्लाह शाह पर बहुत भरोसा करती थीं। उन्होंने बताया था कि पिता के निधन के 10 साल बाद मां के साथ हम कादरी साहब से मिलने गए थे क्योंकि मेरी मां की तबीयत बहुत खराब थी। फिर रहमान को एक चीज बिलकपल सही लगी वो थी सूफी इस्लाम धर्म अपनाना। एआर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार था। बाद मे उन्होंने अपना नाम बदलकर एआर रहमान कर लिया।
