1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Apne 2, Sunny Deol, Shilpa Shetty, Katrina Kaif, Dharmendra

अपने 2 में देओल्स के साथ कैटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी भी होंगी?

अपने 2
अपने 2 बनाने की घोषणा देओल्स ने कर दी है। इस फिल्म में धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल तो होंगे ही, अब एक और देओल जुड़ जाएगा। सनी का बेटा करण देओल भी इस फिल्म में नजर आएंगे, इस तरह से तीन पीढ़ियां एक साथ एक ही फिल्म में दिखाई देंगी। कपूर खानदान भी ऐसा कर चुका है। 'कल आज और कल' में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और रणधीर कपूर ने एक साथ काम किया था। 


 
सनी के बेटे करण को दूसरा अवसर मिल रहा है। उनकी पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' असफल रही थी। वैसे अपने 2 से करण सुरक्षित खेल रहे हैं। फिल्म की सफलता या असफलता से उन पर खास असर नहीं होने वाला। 


 
फिल्म अपने 2007 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कामयाब भी रही थी। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हीरोइन के रूप में कैटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी भी नजर आई थीं। तो क्या अपने 2 में भी ये दोनों दिखाई देंगी? 


 
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि शिल्पा और कैटरीना फिल्म में होती तो फिल्म की घोषणा के साथ ही ये बता दिया जाता। चूंकि अपने 2 की कहानी अपने से अलग है इसलिए जरूरी नहीं है कि ये दोनों हीरोइनें भी फिल्म में दिखाई दें। इस बार अलग हीरोइन दिखाई देंगी। करण देओल के साथ किसी नई लड़की को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। सनी और बॉबी के अपोजिट दूसरी हीरोइनें नजर आएंगे। 


 
वैसे कहा जा रहा है कि उर्वशी रौटेला अपने 2 में बॉबी देओल के अपोजिट नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। 
 
अपने 2 को 2021 की दिवाली पर प्रदर्शित किया जाएगा और फिल्म की शूटिंग मार्च 2021 से शुरू होगी। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा पंजाब और यूरोप में फिल्माया जाएगा। देओल परिवार को इस समय एक हिट की सख्त जरूरत है ताकि सभी का करियर रफ्तार पकड़ सके। क्या अपने 2 ऐसा कर पाएगी? यह तो आने वाला समय बताएगा। 
अगला लेख
KGF डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म में नजर आएंगे प्रभास?