• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anurag basu reveals ranbir kapoor lead role in kishore kumar biopic
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (11:28 IST)

किशोर कुमार की बायोपिक बनाएंगे अनुराग बसु, यह एक्टर निभाएगा लीड रोल

किशोर कुमार की बायोपिक बनाएंगे अनुराग बसु, यह एक्टर निभाएगा लीड रोल - anurag basu reveals ranbir kapoor lead role in kishore kumar biopic
फिल्ममेकर अनुराग बसु लेंजडरी सिंगर एक्टर किशोर कुमार की बायोपिक बना रहे हैं। इस बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चा साल 2018 में शुरू हुई थी लेकिन बाद में ये फिल्म होल्ड पर चली गई। अब अनुराग ने फिल्म के बारे में फिर से बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ये बायोपिक फिल्म वो हर हाल में बनाएंगे। 
एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने कहा कि रणबीर कपूर इस प्रोजेक्ट के लिए उनकी पहली पसंद हैं। इस बायोपिक फिल्म के लिए वह रणबीर कपूर से प्रॉमिस भी कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये रणबीर की डेट्स और उनकी खुद की उपस्थिति पर निर्भर करेगा।
 
बता दें कि रणबीर कपूर और अनुराग बसु पहले भी 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल अनुराग अपनी फिल्म लूडो को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल प्ले कर रहे हैं और फिल्म से उनका लुक भी जारी हो चुका है।
 
रणबीर कपूर इस समय अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ-साथ शमशेरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। वहीं शमशेरा में वह वाणी कपूर के साथ जोड़ी बनाते दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 13 : शहनाज गिल ने की सिद्धार्थ शुक्ला संग बच्चों के नाम पर डिस्कशन