1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anil kapoor statue in madame tussauds museum

अब दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनिल कपूर मना रहे सोनम की शादी की खुशियां

सोनम कपूर
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि एक्टर अनिल कपूर का वैक्स स्टेच्यु भी अब दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगने वाला है। यह अचीवमेंट सेलीब्रिटीज़ के लिए बहुत बड़ा होता है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे कई सेलीब्रिटीज़ के नाम शामिल हैं। 
 
ऐसे में अनिल कपूर के लिए दोगुनी खुशियां आई हैं। एक तरफ उनकी यह अचीवमंट, वहीं दूसरी तरफ उनकी प्यारी बिटिया सोनम कपूर की शादी। अनिल दोनों की खुशियों के लिए काफी उत्साहित हैं। यहां तक की अब मैडम तुसाद म्यूजियम भी उनकी बेटी की शादी को उनके लिए यादगार बनाने वाले हैं। जाने कैसे.. 
 
पहले खबर आई थी कि अनिल कपूर का मोम का पुतला शानदार पोज़िशन में बैठे दिखाया जाएगा। अनिल ने बताया था कि मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके मोम का पुतला ठीक उसी पोस्चर में बैठा नजर आएगा जिस तरह वे ऑस्कर अवॉर्ड विनर फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की आईकॉनिक सीन में बैठे नजर आए थे। लेकिन मैडम तुसाद ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। 
 
म्यूजियम ने अब अनिल के लिए सोनम की शादी को यादगार बना देने का काम किया है। अनिल कपूर को इसी पोस्चर में बैठेंगे लेकिन उन्हें सुट नहीं बल्कि शेरवानी और सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहनाई जाएगी। उन्हें एक तरह से रिस्टाइल किया गया है। आखिर कपूर्स के घर में शादी है तो पंजाबी टशन होगा ही। इस तरह से अनिल के लिए सोनम की शादी हमेशा के लिए यादगार बन जाएगी। 
 
अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम की शदी के लिए बहुत तैयारी कर रहे हैं। वे संगीत पर एक स्पेशल परफॉर्मेंस भी देंगे। सोनम कपूर और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहुजा की शादी 7 और 8 मई को मुंबई में है। यह इस वर्ष की सबसे बड़ी शादियों में से एक होगी। 
अगला लेख
'हेट स्टोरी 2' एक्ट्रेस सुरवीन चावला के खिलाफ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज