1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anil kapoor birthday celebration at jug jug jeeyo set

फिल्म 'जुग जुग जियो' के सेट पर अनिल कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे

Anil Kapoor
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' शूटिंग पंजाब में कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे फिल्म के सेट पर ही मनाया। अनिल कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन पर उनकी पत्नी सुनीता कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्रजक्ता कोली शामिल थे।

 
वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने अनिल कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अनिल कपूर ने अपने बर्थडे पर सेट पर ही एक छोटी सी पार्टी दी थी। बर्थडे सेलिब्रेशन के वायरल हो रहे वीडियो में अनिल कपूर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।
 
अनिल कपूर को सेलेब्स सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। खबर है कि अनिल कपूर ने अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म के सेट पर ही शमां बांध दिया था।
 
इस मौके उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर का पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वो अनिल कपूर को विश कर रही हैं। अनिल कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- हैप्पी हैप्पी बर्थडे डैडी. आप सबसे पॉजिटिव, दयालु इंसान हैं और हम खुशकिस्मत हैं कि आपके संस्कार हम में हैं। मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं और न्यूईयर पर आपको देखने का इंतजार नहीं हो रहा है।
 
अनिल कपूर के बर्थडे पर उनकी फिल्म 'एके वर्सेज एके' रिलीज होने जा रही है। यह कॉमिक थ्रिलर फिल्म है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर के साथ अनुराग कश्यप लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया है।
 
अगला लेख
कंगना रनौट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बिकिनी तस्वीर शेयर करने पर हुई थीं ट्रोल