1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ananya panday ishaan khattar khaali peeli new poster release date

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की 'खाली पीली' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Ananya Pandey
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म 'खाली पीली' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है।

 
फिल्म के इस पोस्टर में अनन्या टैक्सी पर हॉट अंदाज में बैठी हुई नजर आई रही हैं। वहीं ईशान ड्राइवर सीट पर बैठे पोज करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर दो मजेदार लाइन्स भी लिखी हुई है। फिल्म की टैग लाइन है 'एक लड़का एक लड़की और एक मैड राइड। इसी के साथ फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, 'लफड़ा बोले तो अलग लेवल का।'
 
फिल्म के इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, "मैड राइड की सवारी करनी है तो रेडी रहने का 2 अक्टूबर को! आरेली है खाली पीली।'
 
फिल्म के पोस्टर और इसकी रिलीज डेट को शेयर करते हुए अनन्या ने बताया कि इसे जीप्लेक्स पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। खबरों के अनुसार ये ऐसी पहली फिल्म जिसके लिए दर्शकों को प्रति व्यू के लिए पैसे देने होंगे। यानी हर बार इस फिल्म को देखने के लिए भुगतान करना होगा और वन टाइम चार्ज नहीं होगा।
 
इस रोमांटिक एक्शन फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है जिसमें जयदीप अहलावत और सतीश कौशिक भी लीड रोल में हैं। 
 
अगला लेख
ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मोनालिसा का हॉट अंदाज, फैंस हुए दीवाने