सम्बंधित जानकारी
- अर्शी खान बोलीं- 'बिग बॉस' में एंट्री लेने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार
- व्हाइट बिकिनी में पूजा बत्रा ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें हुई वायरल
- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिलेशनशिप पर इस एक्टर ने लगाई मुहर
- 'विघ्नहर्ता गणेश' में दिखाई जाएंगी बैगनवाली भक्त की कथाएं
- सोनम कपूर के बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर की बेटी के बचपन की अनदेखी तस्वीरें, लिखा इमोशनल पोस्ट
सोनम कपूर को पति आनंद आहूजा ने रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 9 जनू को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस और परिवारवाले उन्हें विश कर रहे हैं। सोनम के पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने भी पत्नी को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है।
आनंद ने सोनम के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर आनंद ने मोबाइल वॉलपेपर की है। इसके साथ आनंद ने लिखा, मुझे पता है कि आपको वॉलपेपर बहुत ज्यादा पसंद हैं, लेकिन मेरे लिए आप एकमात्र वालपेपर है, जिसकी मुझे जरूरत है। हैप्पी बर्थडे। मेरी हमेशा के लिए वॉलपेपर।
सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने भी बेटी की बचपन की तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। उन्होंने लिखा, उस लड़की के लिए जो अपने सपनों के पीछे भागती है और दिल की सुनती है। सोनम, तुमको हर दिन तरक्की करते देखना, एक पेरेंट के रूप में सपने पूरे होने जैसा है। मैं लकी हूं कि मुझे बेस्ट बच्चे मिले हैं।
बता दें कि सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 2018 में शादी रचाई थी। शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं। सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से साल 2007 में बॉलीवुड डेब्यू किया था।
