सम्बंधित जानकारी
- आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में वाणी कपूर निभाएंगी ट्रांसजेंडर का किरदार!
- वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी ताहिरा के लिए आयुष्मान खुराना ने लिखी खास पोस्ट, बोले- 125 साल पूरे होने का जश्न
- शाहरुख खान की वजह से ऐश्वर्या राय को कई फिल्मों से धोना पड़ा था हाथ, एक्ट्रेस ने किया था खुलासा
- Bigg Boss 14 : कविता कौशिक-एजाज खान की लड़ाई से तंग आए सलमान खान, छोड़ा स्टेज
- सोशल मीडिया पर छाया सुहाना खान का हैलोवीन लुक
अमृता राव के घर गूंजी किलकारी, दिया बेटे को जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के स्पोकपर्सन ने स्टेटमेंट जारी इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अमृता और आरजे अनमोल रविवार को पेरेंट्स बने। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिवार बहुत खुश है और अमृता एवं आरजे अनमोल दोनों ने सभी लोगों को उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।
अमृता शादी के 4 साल बाद मां बनी है। अमृता ने 2016 में अनमोल के साथ शादी की थी। अमृता राव इश्क विश्क, मैं हूं ना, और विवाह जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ठाकरे में देखा गया था।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमृता ने कहा था कि वह मदरहुड पीरियड को लेकर नर्वस हैं। अमृता ने कहा- मैंने सुना है कि बेबीज में लगातार बदलाव आते रहते हैं। उनमें आप रोज एक नई चीज देखते हैं। हां, मैं मदरहुड के आइडिया को लेकर नर्वस महसूस कर रही हूं, लेकिन मैं उस कहावत में भरोसा रखती हूं- जब आप अपने बच्चे का चेहरा देखती हैं तो आपके अंदर की मां जाग जाती है। मैं बेबी के साथ दोस्ती करके लाइफ में उसके साथ आगे बढ़ना चाहती हूं।
