सम्बंधित जानकारी
- करवा चौथ पर विशेष ऑफर जानकर दिनभर हंसेंगे आप
- करवा चौथ के नशे में डूबे सारे पतियों के लिए धमाकेदार चुटकुला
- करवा चौथ पर महिलाओं ने क्या लिया फैसला? जानकर हंस पड़ेंगे आप
- हंस-हंसकर पेट दर्द हो जाएगा आपका : करवा चौथ के दिन पति का दिमाग खाने से भी...
- उन पुरुषों को भी करवा चौथ की अग्रिम बधाई : जबरदस्त है यह चुटकुला
कोरोना टाइम का करवा-चौथ : यह चुटकुला इतना हंसाएगा कि दिन बन जाएगा
मेरे एक मित्र को कार बेचने वाली कंपनी की सेल्स गर्ल के लगातार कार खरीदने के फोन आ रहे थे।तो उन्होंने टालने के हिसाब से बोल दिया कि आज रात 7-8 बजे के बीच आ जाऊंगा, हुआ यूं कि उसी दिन करवा चौथ का दिन था।
उसके बाद उनके घर से फोन आया कि आते समय बाजार से छलनी लेते आना, ऑफिस छूटने के बाद वह बाजार गए और एक छलनी खरीदी, कोरोना और लॉकडाउन के चलते के एक छलनी पर एक छलनी मुफ्त (free) में मिल रही थी।
वह दोनों छलनी लेकर करीब 7:30 पर घर पहुंचे और फ्रेश होने चले गए।
भाभी जी ने झोला चेक किया तो उनको दो छलनी दिखी तो उनका माथा ठनका।
तभी उस सेल्सगर्ल का फोन आ गया,जिसे भाभी जी ने उठाया, तो वो बोली, आपने वादा किया था कि आप आठ बजे तक आएंगे? मैं कब से तैयार होकर आपका इंतज़ार कर रही हूं।
उसके बाद की घटना बताने लायक नहीं है।
