Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने रचा इतिहास, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
सिनेमा जगत के सबसे बड़े मंच 'ऑस्कर 2026' के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में इस बार कई रिकॉर्ड टूटे और कई दिग्गजों का सालों का इंतजार खत्म हुआ। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुए इस समारोह में दुनियाभर की फिल्मों को नवाजा गया।
इस साल 'बेस्ट एक्टर' की कैटेगरी में मुकाबला बेहद कड़ा था, लेकिन माइकल बी जॉर्डन ने फिल्म 'Sinners' में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए बाजी मार ली। उन्होंने लियोनार्डो डिकैप्रियो और टिमोथी शैलेमे जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपना पहला ऑस्कर जीता। वहीं, मेसी बकले को फिल्म 'Hamnet' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' के खिताब से नवाजा गया।
पॉल थॉमस एंडरसन की ऐतिहासिक जीत
निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन के लिए यह साल बेहद खास रहा। उनकी फिल्म 'One Battle After Another' को 'बेस्ट फिल्म' चुना गया। साथ ही, एंडरसन ने 'बेस्ट डायरेक्टर' का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इस फिल्म ने एडिटिंग और सपोर्टिंग एक्टर सहित कुल 6 श्रेणियों में जीत हासिल की। इस फिल्म को 13 नॉमिनेशन हासिल हुए थे।
ऑस्कर 2026: विनर्स की पूरी लिस्ट
-
बेस्ट फिल्म- One Battle After Another
-
बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन (Sinners)
-
बेस्ट एक्ट्रेस- जेसिका बकली (Hamnet)
-
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (One Battle After Another)
-
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- शॉन पेन (One Battle After Another)
-
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मैडिगन (Weapons)
-
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर (Sinners)
-
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन (One Battle After Another)
-
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर- Sentimental Value (नॉर्वे)
-
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- KPop Demon Hunters
-
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर- Mr. Nobody Against Putin
-
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड अर्कापाव (Sinners)
-
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- Avatar: Fire and Ash
-
बेस्ट साउंड-F1
-
बेस्ट ओरिजनल स्कोर- लडविग गोरानसन (Sinners)
-
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- केट हॉली (फ्रैंकेंस्टीन)
-
बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी (फ्रैंकेंस्टीन)
-
बेस्ट कास्टिंग- कसांद्रा कुलुकुंडिस (One Battle After Another)