गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. oscar 2026 first best casting winner cassandra kulukundis one battle after another
Last Modified: सोमवार, 16 मार्च 2026 (10:38 IST)

98वें ऑस्कर में नया अध्याय: 'बेस्ट कास्टिंग' अवॉर्ड की पहली विजेता बनीं कैसेंड्रा कुलुकुंडिस

Oscar 2026 winners
सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित 'एकेडमी अवॉर्ड्स' का 98वां संस्करण अपनी भव्यता और ऐतिहासिक फैसलों के लिए याद किया जाएगा। इस साल की सेरेमनी ने न केवल बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया, बल्कि एक सदी पुराने इतिहास में पहली बार 'बेस्ट कास्टिंग' के लिए अलग से कैटेगरी बनाकर कास्टिंग डायरेक्टर्स की मेहनत को वैश्विक मंच पर पहचान दी।
 
98वें ऑस्कर्स में सबसे ज्यादा चर्चा 'बेस्ट कास्टिंग' कैटेगरी की रही। 2002 में 'बेस्ट एनिमेटेड फीचर' कैटेगरी जुड़ने के करीब 24 साल बाद यह नई कैटेगरी शामिल की गई है। इस ऐतिहासिक अवॉर्ड की पहली विजेता 54 वर्षीय अमेरिकन कास्टिंग डायरेक्टर कैसेंड्रा कुलुकुंडिस बनीं। 
 
कैसेंड्रा को फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए यह सम्मान मिला। उन्होंने 'सिनर्स' और 'हैमनेट' जैसी फिल्मों के दिग्गजों को पछाड़कर यह जीत हासिल की। 1999 में फिल्म 'मगनोलिया' से करियर शुरू करने वाली कैसेंड्रा का नाम अब इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।
 
'वन बैटल आफ्टर अनदर' की बड़ी जीत
पॉल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' इस साल की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। फिल्म ने कुल 6 ऑस्कर जीते, जिनमें 'बेस्ट फिल्म' और 'बेस्ट डायरेक्टर' जैसे बड़े अवॉर्ड शामिल हैं। इसी फिल्म के लिए दिग्गज अभिनेता सीन पेन को 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का अवॉर्ड मिला। यह सीन पेन के करियर का तीसरा ऑस्कर है। 
 
'सिनर्स' का रिकॉर्ड 
फिल्म 'सिनर्स' ने इस साल रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन्स हासिल कर इतिहास रचा था। हालांकि, फिल्म 4 अवॉर्ड्स जीतने में सफल रही। फिल्म के लीड एक्टर माइकल बी. जॉर्डन को उनके शानदार अभिनय के लिए 'बेस्ट एक्टर' के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा, फिल्म की सिनेमैटोग्राफर ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ ने 'बेस्ट सिनेमैटोग्राफी' जीतकर इतिहास रचा, वह इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला बनीं।
 
ये भी पढ़ें
ऑस्कर 2026 के मंच पर श्रद्धांजलि सभा से धर्मेंद्र का नाम गायब, भड़के फैंस