Bigg Boss 14 : कविता कौशिक-एजाज खान की लड़ाई से तंग आए सलमान खान, छोड़ा स्टेज
'बिग बॉस 14' में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान अक्सर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। शनिवार को सलमान ने राहुल वैद्य, जैस्मिन भसीन और रुबीना पर अपनी भड़ास निकाली थी, वहीं रविवार को कविता कौशिक को सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
शो में ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। 'बिग बॉस 14' के प्रोमो में कविता कौशिक एजाज खान पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। इस प्रोमो में कविता कौशिक कहती हैं कि उन्होंने लॉकडाउन में एजाज खान के लिए खाना बनाया है लेकिन वह उनकी दोस्त नहीं हैं।
Jab ghar waalon ne lagaaya apne faisle ka thappa, toh iss essential sadasya ke task se saamne aayi @Iamkavitak aur @KhanEijaz ki takraar ki vajah.
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 1, 2020
Kya badega jhagda ya dono ban jayenge dost? Jaaniye aaj raat 9 baje.
Catch it before TV on @VootSelect pic.twitter.com/LUQtAG1Alu
वीकेंड का वार एपिसोड में, सलमान अपने मतभेदों को सामने लाते हुए दोनों के बीच सुलह की कोशिश करते दिखाई देंगे। एजाज तो धैर्य से बात सुनते हैं लेकिन कविता का गुस्सा शांत नहीं होता। प्रोमो में कविता के चिल्लाने के बाद सलमान स्टेज से उतरकर चले जाते हैं।
खबरों के अनुसार इस बार घर से बेघर होने वाले सदस्यों में सबसे आगे निशांत सिंह मलकानी का नाम है। निशांत सिंह मलकानी ने बिग बॉस के घर में धांसू अंदाज में एंट्री मारी थी। बावजूद इसके वो घर में कुछ खास एंटरटेन करते हुए नहीं दिखाई दिए हैं।

