1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan talk about hosting kaun banega crorepati

amitabh bachchan talk about hosting kaun banega crorepati

Kaun Banega Crorepati
Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन लेकर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो एक शानदार नए सीज़न के साथ लौट रहा है। इस बार शो में कई बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं। 
 
केबीसी का यह 13वां सीजन है, जिसे अमिताभ बच्चन होस्ट करने वाले हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला सीजन साल 2000 में लॉन्च हुआ था। इस शो का तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था। जबकि शुरुआत से लेकर बाकी बचे सभी सीजन बिग बी ने ही होस्ट किए हैं। 
 
अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सीजन और उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में भी बात की थी। अमिताभ ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को एक इंटरव्यू के दौरान सवालों के चौंकाने वाले जवाब दिए थे। अमिताभ ने बताया था की शो शुरुआत से पहले उनके हाथ-पैर कांपने लग जाते हैं। 
 
अमिताभ ने कहा था, जो लोग सेट पर आते हैं, वही लोग मुझे स्टेज पर आने के लिए मजबूर करते हैं। जिस तरह मेरे स्टेज पर आते ही वे मेरा स्वागत करते हैं और जिस तरह से वे हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स को प्रोत्साहित करते हैं, यही वह चीज है जिसकी वजह से मैं हर सीजन में आता हूं। 
 
बिग ने कहा था, जब मैं सेट पर आता हूं तो मेरे हाथ-पैर कांपने लगते हैं। मुझे हैरानगी होती है कि, मैं ये कर पाऊंगा या नहीं। ये कैसे होगा? हर दिन मैं डरता हूं कि, मैं इसे कैसे होस्ट करूंगा। हालांकि, जब मैं ऑडियंस को देखता हूं तो मुझे मोटिवेटेड महसूस होता है। 
 
उन्होंने कहा था, जब भी मैं स्टेज पर आता हूं तो उन्हें धन्यवाद कहता हूं, क्योंकि उनकी वजह से मैं यहां हैं। जिस तरह से वह अपनी दिलचस्पी दिखाते और प्यार लुटाते हैं, ये चीज हमें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती है।
 
'कौन बनेगा करोड़पति 16' की बात करें तो इस बार कंप्यूटर जी नए अंदाज में देखने को मिलने वाले हैं, जो ज्यादा कूल और अपीलिंग होगा। शो में एक नई लाइफ लाइन दोगुनास्त्र जोड़ी गई है। इससे कंटेस्टेंट की जीती हुई राशि दोगुनी हो जाएगी। वही केबीसी की थीम इस बार गोल्डन और व्हाइट है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें