1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Amitabh Bachchan gets trolled for an old Tweet on lingerie

सालों पहले अमिताभ बच्चन ने पूछा था महिलाओं के अंडरगारमेंट्स से जुड़ा यह सवाल, अब हुए ट्रोल

Amitabh Bachchan trolled
Amitabh Bachchan trolled: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लगभग हर दिन ट्वीट करके अपने प्रोजेक्ट और डेली रूटीन की जानकारी साझा करते हैं। लेकिन अब अमिताभ बच्चन अपने सालों पुराने एक ट्वीट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है।
 
अमिताभ बच्चन का 13 साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को लेकर एक सवाल पूछा था। बिग बी ने पूछा था, 'अंग्रेजी भाषा में ब्रा एकवचन और पैंटी बहुवचन क्यों हैं?' अमिताभ का यह ट्वीट वायरल होते ही कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
 
एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा सवाल बच्चन साहब, इसे केबीसी के अगले सीजन में पूछिएगा।' एक अन्य ने लिखा, 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप जैसे गरिमा वाले इंसान को इस तरह के सवाल पूछना शोभा नहीं देता, आपको इस पर माफी मांगनी चाहिए।'
 
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन लेकर लेकर आ रहे हैं। अमिताभ जल्द ही नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कैटरीना कैफ की तरह दिखने का जरीन खान को हुआ नुकसान, बोलीं- खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला...