• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film omg 2 new song har har mahadev out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (12:23 IST)

'ओएमजी 2' का नया गाना 'हर हर महादेव' रिलीज, तांडव करते दिखे अक्षय कुमार

'ओएमजी 2' का नया गाना 'हर हर महादेव' रिलीज, तांडव करते दिखे अक्षय कुमार | akshay kumar film omg 2 new song har har mahadev out
har har mahadev song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' टीजर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में खबर आई कि इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 20 कट लगाते हुए इसे 'ए सर्टिफिकेट' दिया है। तमाम विवादों के बीच मेकर्स ने 'ओएमजी 2' का दूसरा गाना 'हर हर महादेव' रिलीज कर दिया है।
 
इस गाने में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय शिव तांडव करते दिख रहे हैं। चेहरे पर भस्म लपटे, लंबी-लंबी जटाएं और हाथ में डमरू लिए अक्षय कुमार की एनर्जी देखने लायक है। इस गाने को सुनने के बाद आप पूरी तरह से शिव भक्ति में डूब जाएंगे। गाने में जोश और भक्ति की कोई कमी नहीं है। 
 
इस गाने को शेखर अस्तित्व ने लिखा है और विक्रम मोंट्रोस ने अपनी आवाज व म्यूजिक दिया है। गाने का म्यूजिक बेहद शानदार लग रहा है। सावन के महीने में रिलीज हुआ 'हर हर महादेव' गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। 
बता दें कि 'ओएमजी 2' को विपुल शाह, राजेश शाह, अश्विन वरदे और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ओएमजी 2 अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
हनी ट्रैप स्क्वाड का हिस्सा बनने पर ये कहना है शर्लिन दत्त का