1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol ameesha patel film gadar 2 trailer out

'गदर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बेटे को बचाने पाकिस्तान पहुंचे सनी देओल

Gadar 2 Trailer
Gadar 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट में सनी जहां अपनी पत्नी अमीषा के लिए पाकिस्तान जाते हैं। वहीं 'गदर 2' में वह अपने बेटे चरणजीत उर्फ जीते (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने सरहद पार नजर आ रहे हैं। 
 
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में पाकिस्तानी नारे लगा रहे हैं, 'अगला जुम्मा दिल्ली में...' एक दिन तारा सिंह और सकीना का बेटा पाकिस्तान पहुंच जाता है। पाक फौज द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा जीते, चीख-चीख कर कहता है कि शुक्र मनाना कि मेरा पाप्पे यहां न आए। पाकिस्तान की आर्मी के चंगुल से अपने बेटे को बचाने के लिए सनी देओल निकल पड़ते हैं। 
 
ट्रेलर में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के अलावा ट्रेलर में सिमरत कौर की झलक भी देखने को मिली है। पहले पार्ट में मेयर अशरफ अली की भूमिका निभाने वाले अमरीश पुरी के निधन के बाद अब 'गदर 2' में मनीष वाधवा और रोहित चौधरी विलेन की भुमिका निभा रहे हैं। 
 
'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के अलावा मनीष वाधवा, लव सिन्हा, गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सारेगामापा 2023 के ऑडिशन मुंबई में होंगे इस तारीख को