1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani shows fighting skills in her video

दिशा पाटनी का एक्शन अवतार देख फैंस ने दांतों तले दबाई उंगली, वीडियो वायरल

Disha Patani Fight Video
Disha Patani Fight Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। दिशा भले ही अभी फिल्मों में नजर नहीं आ रहीं हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। दिशा पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करती दिख रही हैं।
 
वीडियो में दिशा पाटनी की फाइटिंग स्किल दिखाते नजर आ रही हैं। वह एक शख्स के साथ फाइट करती दिख रही हैं। दिशा उस शख्स को चंद सेकंड में धूल चटा देती है। एक्ट्रेस के एक्शन अवतार को देखकर फैंस दांतो तले उंगलियां दबा रहे हैं। 
 
फैंस दिशा पाटनी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टाइगर के साथ रहने का संगत।' एक ने लिखा, 'हमारी दिशा टाइगर से कम है क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरी भी पिटाई कर दो।' 
 
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'योद्धा' में नजर आएंगी। इसके अलावा दिशा प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में दिखेंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हनी ट्रैप स्क्वाड का हिस्सा बनने पर ये कहना है शर्लिन दत्त का