1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sonu Sood launches Helpline to Aid Flood affected in Punja

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, बोले- अब वापस लौटने का समय आ गया...

Sonu Sood
sonu sood : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने नेक कामों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। सोनू हर वक्त मदद के लिए आगे खड़े रहते हैं। अब सोनू सूद ने पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। पंजाब में बाढ़ की ‍त्रासदी को लेकर उन्होंने अपनी पीड़ा भी जाहिर की है। 
 
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें सोनू सूद ने लिखा, मेरे प्यारे पंजाब, मेरा दिल तुम्हारे लिए दुखता है। चूंकि बाढ़ ने उस भूमि पर कहर बरपाया है, जिसने मुझे बड़ा किया है, ऐसे में मैं बेकार खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकता। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब वापस लौटने का समय आ गया है।
 
सोनू सूद ने लिखा, साथ मिलकर इस तूफान का सामना करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और जरूरतमंद साथी पंजाबियों के लिए मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में सूद चैरिटी फाउंडेशन का एक नंबर 78886-75107 भी जारी किया है। साथ ही लिखा है कि कोई जरूरतमंद इस नंबर पर हमें एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजे। मदद उस तक पहुंचेगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
उर्फी जावेद की 'टेलीफोन ड्रेस' ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, आयुष्मान खुराना की फिल्म से है कनेक्शन