1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Allu Arjuns wax statue at Madame Tussauds Dubai unveiled

दुबई के मैडम तुसाद म्यूजिम में हुआ अल्लू अर्जुन के वैक्स स्टैच्यू का अनावरण, एक्टर ने दिया पुष्पा स्टाइल में पोज

Madame Tussauds Museum Dubai
Allu Arjun Wax Statue: नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अल्लू अर्जुन, बिना किसी शक इंडिया के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। इस आइकॉन स्टार ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में जरूरी योगदान दिया है, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं, जैसे 'पुष्पा : द राइज', जिसने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। पुष्पा : द राइज़ की दुनिया भर में सफलता के बाद, अब एक्टर ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ी है। 
 
अल्लू अर्जुन के बर्थडे से पहले दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके वैक्स स्टेच्यू से पर्दा उठाया गया। उन्हें अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज से उनका सिग्नेचर पोज 'झुकेगा नहीं साला' में देखा जा सकता है। एक्टर ने अपने परिवार के साथ दुबई में इस शानदार इवेंट में शिरकत की। 
 
इस दौरान अल्लू अर्जुन को अलग-अलग पब्लिकेशंस के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इवेंट पर उन्होंने इस सम्मान के लिए अपनी खुशी और आभार व्यक्त की। बता दें कि इस खास दिन के लिए जिस दिन को चुना गया है, वो अपने आप में अनोखा है। 
 
28 मार्च के ही दिन एक्टर ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उस दिन को 21 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर की लाइफ में यह माइलस्टोन एक परफेक्ट बर्थडे गिफ्ट के रूप में भी आया है। दरअसल, अल्लू अर्जुन का बर्थडे 8 अप्रैल को आता है।
 
इस बीच, स्टार और उनके फैंस के लिए यह सेलिब्रेशन दो गुना हो गया है, जब पुष्पा के मेकर्स ने उनके आने वाली फिल्म पुष्पा 2: द रूल के लिए उनके बर्थडे के मौके पर एक खास सरप्राइज का ऐलान किया है। इस चीज ने पहले से ही अब दर्शकों के बीच उत्सुकता को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होने वाली मच अवेटेड सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' में आइकॉनिक पुष्पा राज के रूप में दिखाई देंगे। मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस और सुकुमार द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में फहद फासिल और रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में हैं।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
14 साल बाद गोविंदा की राजनीति में फिर एंट्री, शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल