parineeti chopra breaks silence on pregnancy rumor know the truth
परिणीति ने राघव चड्ढा संग 24 सितंबर 2023 को शादी रचाई थी
Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही दिलजीत दोसांझ संग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आने वाली हैं। लेकिन परिणीति फिल्म से ज्यादा अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति बीते कुछ समय से ढीले ढाले कपड़े पहने स्पॉट हो रही हैं।
इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति प्रेग्नेंट हो सकती है। 'अमर सिंह चमकीला' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी परिणीति को ब्लैक कलर की कफ्तान ड्रेस में स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को और हवा मिल गई।
अब खुद परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है। साथ ही उन्होंने इसे अफवाह बताया है। परिणीति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है।
परिणीति ने लिखा, कफ्तान ड्रेस - प्रेग्नेंसी, ओवरसाइज टी शर्ट - प्रेग्नेंसी, कंफी इंडियन कुर्ता - प्रेग्नेंसी है। इसके बाद उन्होंने हंसी वाली इमोजी पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर ब्रेक लगा दिया है।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग 24 सितंबर 2023 को शादी रचाई थी। दोनों ने उदयपुर में परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे।
