1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Allu Arjun starrer Pushpa 2 The Rule sets record earns A$ 700 K in Oceania

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल ने बनाया रिकॉर्ड, ओशिनिया में कमाए A$700K

Film Pushpa 2 The Rule
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हर कोई 5 दिसंबर को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 'पुष्पा 2' रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड भी तोड़ रही है।
 
वहीं अब 'पुष्पा 2 : द रूल' ने ओशिनिया में A$700K की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह किसी भारतीय फिल्म के लिए इस क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत और सुकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही है और दुनियाभर में दर्शकों को आकर्षित कर रही है।  
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

फिल्म के प्री-सेल्स ने पहले दिन के लिए दर्शकों को अपनी ग्रिपिंग कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस से मंत्रमुग्ध कर दिया है। ओशिनिया, जो भारतीय फिल्मों के लिए एक अहम अंतरराष्ट्रीय बाज़ार है, में मिली इस बड़ी सफलता ने पुष्पा फ्रेंचाइज़ी की वैश्विक लोकप्रियता को साबित कर दिया है।  
 
फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर शेयर किया। उन्होंने खिला, #RecordsRapaRapAA #Pushpa2TheRule ने ओशिनिया में A$700K कमाए - किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी कमाई। THE BIGGEST INDIAN FILM" हर घंटे नए रिकॉर्ड तोड़ रही है और बना रही है। 
 
फिल्म की सफलता ओशिनिया तक सीमित नहीं है, यह दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा रही है। पुष्पा 2 : द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पाराज के रूप में वापसी करेंगे, रश्मिका मंदाना फिर से श्रीवल्ली का किरदार निभाएंगी, और फहाद फासिल इंस्पेक्टर भंवर सिंह शेखावत - पुष्पा के दुश्मन - की भूमिका में दिखाई देंगे।  
 
सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि संगीत टी-सीरीज़ पर उपलब्ध है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्वीन ऑफ अल्टरनेटिव सिनेमा हैं तापसी पन्नी, एक्ट्रेस की एक से बढ़कर एक फिल्मों पर डालें नजर