मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun starrer film pushpa the rise is a big hit in russia
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित: सोमवार, 2 जनवरी 2023 (14:10 IST)

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा : द राइज' रूस में मचा रही धमाल, 774 स्क्रीन्स पर हुई है रिलीज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अपनी रिलीज के एक साल बाद भी इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि अब विदेशों में भी बेंचमार्क सेट करना जारी रखा है। अल्लू अर्जुन स्टारर ये ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर पिछले महीने रूस में रिलीज़ हुई थी और पहले ही 1.02 करोड़ रूबल की कमाई कर चुकी है।

 
रूस में 8 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब भी 774 स्क्रीन्स पर सफलतापूर्वक चल रही है, रिलीज के तीसरे वीक में होने के बावजूद, पुष्पा: द राइज रशिया में रिलीज होने वाली अब तक की फेवरेट इंडियन फिल्मों की लिस्ट में आगे है। 
बता दें, वहां की भाषा में डब की गई भारतीय फिल्मों में अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन वॉर का रहा है जिसने 1.7 करोड़ रूबल की कमाई की थी। हालांकि, पुष्पा: द राइज़ के करेंट ट्रेंड को देखते हुए, फिल्म के इन नंबरों को पार करने और अब तक की सबसे सफल रशियन डब्ड इंडियन फिल्म बनने की उम्मीद है।
 
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ने 8 दिसंबर को अपनी ग्रैंड रूशियन लैंगुएज रिलीज़ देखी है और मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में दर्शकों को लुभाने के बाद, देश में तूफान ला दिया। रूस में रिलीज होने वाली कुछ भारतीय फिल्मों में से एक और पहले से ही ऑनलाइन इम्पैक्ट क्रिएट कर चुकी ये फिल्म अब लोगों को एंटरटेन कर रही है जिसके साथ अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता भी नए स्तरों पर पहुंच गई है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
साल 2023 के पहले ही दिन दिखा प्रभास की 'सालार' का जलवा, ट्रेंड हुआ #SaalNahiSalaarHai