1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alka yagnik loses hearing due to viral attack warn her fans

प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक को सुनाई देना हुआ बंद, फैंस को लगा झटका

alka yagnik
प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक ने अपने बारे में ऐसी बात बताई कि उनके गीतों पर झूमने वाले सारे फैंस को करारा झटका लगा है। अलका को सुनाई देना बंद हो गया है। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को साझा की। 
 
एक दिन फ्लाइट से बाहर आते हुए अलका को अहसास हुआ कि उन्हें सुनने में समस्या हो रही है और फिर सुनाई देना ही बंद हो गया है। अलका ने इसके बाद फौरन डॉक्टर को दिखाया। 
 
अलका के अनुसार डॉक्टर्स ने एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया जो एक वायरल अटैक की वजह से हुआ। अलका को इस बात से गहरा झटका लगा। 
 
अलका लिखती हैं कि वे इसे स्वीकारने की कोशिश में लगी हुई हैं। आप अपनी दुआओं में मुझे याद रखिएगा। 
 
अलका ने अपनी पोस्ट में समझाइश भी दी है कि मेरे फैंस और युवाओं को कहना चाहूंगी कि लाउड म्यूजिक और हेडफोन्स को लेकर सतर्कता बरते। 
 
किसी दिन मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से हेल्थ को होने वाले नुकसान पर बात करूंगी। आप सबके प्यार और समर्थन से मैं अपना जीवन फिर से पटरी पर लाने की आशा करती हूं। इस नाजुक समय में आपका सपोर्ट और समझ मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। 
 
गौरतलब है कि हिंदी फिल्म संगीत जगत में नब्बे के दशक से अलका ने राज किया। उन्होंने कई सुपरहिट गीत गाए जो आज भी सुने जाते हैं। उन्होंने दो नेशनल अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार भी जीते हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मजेदार चुटकुला : पति-पत्नी की पिकनिक और श्मशान घाट