1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. alia bhatt share photos on instagram in beautiful dress

आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर छाया

Alia Bhatt
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट रणबीर कपूर संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया अपनी एक्टिंग स्किल्स के अलावा अपने लुक्स की वजह से भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं। फैंस उनके ग्लैमरस लुक को बेहद पसंद करते हैं। आलिया की फिल्म कलंक की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में रामोजी राव फिल्म सिटी में हो रही है। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।
 
हाल ही में आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर में आलिया ने ऑफ गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है। जिसमें वह बहुत ग्लैमरस लग रही है। उन्होंने बालों का जुड़ा बना रखा हैं इस वावजूद बालों की कुछ लटें उनके चेहरे पर दिख रही हैं। आलिया की इन फोटो पर लाखों लाइक आ चुके हैं। 
 
आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र, तख्त और कलंक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन, आदित्य राय कपूर और कुनाल खेमू मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, ब्रह्मास्त्र में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया साथ में नजर आने वाले हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
(Photo- Instagram)
अगला लेख
अजय देवगन ने साइन की एक और फिल्म, लेकिन नहीं दिखेंगे पर्दे पर