1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Alia Bhatt, Range Rover Vogue, Worlds Most Expensive Car

आलिया भट्ट ने खरीदी 2 करोड़ की कार

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की यंग और चार्मिंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है, जिसके लिए उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपए चुकाए हैं। आलिया ने रेंज रोवर वोग लग्जरी एसयूवी कार खरीदी है। इसके पहले आलिया के पास ऑडी क्यू 5 थी। 
 
इस शानदार गाड़ी में 3 लीटर वी6 टर्बो डीजल इंजन, 240 बीएचपी पीक पावर, 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स, फुल टाइम 4 व्हील ड्राइव सिस्टम जैसी कई खासियत हैं। इस गाड़ी की ऑन-रोड प्राइज़ 2.1 करोड़ रुपए है। आलिया अपनी गाड़ी को लेकर बहुत खुश हैं। 
 
इतनी मंहगी गाड़ी लेना आसान नहीं है। आलिया ने अपने दम पर पांच सालों में इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। अब ये बहुत महंगी गाड़ी लेना उनकी अचीवमेंट्स बता रहा है। बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के पास भी यह गाड़ी है। 
अगला लेख
अजय देवगन को फरहान अख्तर ने दिया झटका