1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. alia bhatt preparing a home party for rishi kapoor

ऋषि कपूर के भारत लौटने की खुशी में आलिया भट्ट देंगी पार्टी!

Rishi Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता ॠषि कपूर हाल ही में न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज कराकर वापस भारत लौट आए हैं। ॠषि कपूर अब पूरी तरह से कैंसर मुक्त हैं और मुंबई आकर वह बहुत खुश है। जहां ॠषि कपूर भारत लौटने के लिए बेताब थे, वहीं उनके फैंस भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


ॠषि के लौटने की खुशी में उनके परिवार में लगातार फ़ैमिली डिनर, गेट टू गेदर जैसे आयोजन हो रहे है। इस बात की भी खूब चर्चा हो रही है कि न्यूयॉर्क से कैंसर का सफल इलाज करवाकर वतन लौटे ऋषि कपूर के लिए उनके बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट एक होमकमिंग पार्टी की तैयारियां कर रही हैं।
 
खबरों के अनुसार आलिया ने ॠषि और उनकी फ़ैमिली के लिए एक पार्टी आयोजित करने का प्लान बनाया है। आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के घर पर ऋषि कपूर के लिए पार्टी होस्ट करना चाहती हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन अफवाहों का बाज़ार गर्म है।
 
ऋषि कपूर से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए देश और दुनिया की कई मशहूर हस्तियां न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इनमें शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। आलिया भट्ट भी रणबीर के साथ ऋषि कपूर से मिलने कई बार न्यूयॉर्क गई थीं। 
 
पिछले काफी दिनों से आलिया और रणबीर कपूर की शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर केन्या में छुट्टियां बिताने गए थे, जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुई थी। दोनों जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं।
अगला लेख
'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम के साथ काम करने वाली महिला ने KBC में कहीं अनसुनी बातें