1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. alia bhatt karan johar film takht

आलिया करती हैं करण जौहर पर इतना भरोसा, बिना स्क्रिप्ट सुने साइन की तख्त

Alia Bhatt
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी पिछली फिल्म राजी में शानदार अभिनय के लिए कई अवॉर्डस अपने नाम कर चुकी हैं। आलिया साल 2019 में बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म कलंक और तख्त में नजर आने वाली हैं। 
 
करण जौहर ने कई स्टार किड्स को बॉलीवुड में लांच किया हैं। आलिया भी उनमें से एक हैं। साल 2012 में करण ने आलिया को अपने प्रोडक्शन हाउस से लांच किया जिसके बाद से ही आलिया हर फिल्म में करण की एडवाईस लेती हैं। करण आलिया की फिल्मों में पैसे भी लगाते हैं।
 
करण आलिया भट्ट के मेंटर हैं उनके एडवाईजर और गुरु भी हैं। ऐसे में करण की फिल्म में आलिया का होना तय है। करण की ऐतिहासिक मल्टी स्टार फिल्म तख्त में आलिया का अहम रोल हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि तख्त साइन करने से पहले उन्हें फिल्म की कहानी भी नहीं पता थी। 
 
आलिया ने बताया कि उन्हें करण जौहर का फोन आया कि मैं एक मल्टी स्टारर फिल्म बना रहा हूं और तुम्हे इस फिल्म का हिस्सा बनना होगा। जिसपर आलिया का जवाब सिर्फ ओके था। 
 
करण जौहर की फिल्म तख्त में आलिया भट्ट विक्की कौशल के साथ पेयर होने वाली हैं। दोनों इससे पहले फिल्म राजी में काम कर चुके हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले हैं। 
अगला लेख
बाला साहेब के लिए चीट इंडिया ने बदली रिलीज डेट