सम्बंधित जानकारी
- रोहित शेट्टी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोले- स्टंट फिल्मों के लिए है, जाकर वैक्सीन लगवाइए
- कॉलेज में अजय, बॉबी और विंदू की गैंग थी फेमस , अजय देवगन के बारे में 25 अद्भुत जानकारियां
- 'विक्रम वेधा' के हिन्दी रीमेक के लिए सैफ अली खान ने चार्ज की इतनी मोटी रकम!
- 'सरगम की साढ़े साती' में भैंस के साथ शूटिंग करते नजर आएंगे आकाश मखीजा, बोले- बड़ा गुदगुदाने वाला अनुभव है
- डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने 'आरआरआर' के लिए एक अविश्वसनीय डील की क्रैक
रणबीर कपूर के बाद आलिया भट्ट भी हुईं कोरोनावायरस से संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की है।
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'सभी को नमस्कार। मुझे कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है। अब मैं होम क्वारंटाइन में रहूंगी। मैं डॉक्टर की सलाह के अनुसार सभी प्रकार के सुरक्षा के प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं।'
इसके साथ ही आलिया ने फैंस की शुभकामनाओं के प्रति उनका आभार जताया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को खुद का ख्याल रखने के लिए कहा है।
बता दें कि आलिया हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग मुंबई में कर रही थीं। मार्च की शुरुआत में फिल्म के निर्देशक संजय भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद कुछ हफ्तों में वह रिकवर हुए थे।
वहीं पिछले महीने ही आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अभी वह ठीक हैं। रणबीर के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया था कि वह भी कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रही थीं। इसके बाद उन्होंने अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया था, जिसमें उन्हें कोरोना वायरस से निगेटिव पाया गया था।
हाल में बॉलीवुड के कई कलाकार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता आमिर खान और आर माधवन हाल ही में इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। हाल में 'डिस्पैच' की शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी, मिलिंद, रणवीर शौरी और तारा सुतारिया जैसे कलाकारों को इस वायरस से संक्रमित पाया गया है।
