• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rohit shetty got takes the first dose of covid 19 vaccine
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (17:38 IST)

रोहित शेट्टी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोले- स्टंट फिल्मों के लिए है, जाकर वैक्सीन लगवाइए

Rohit Shetty
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वही इस महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन अभियान में भी तेजी आ गई है। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स वैक्सीन लगवा चुके हैं। वहीं अब बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी ने मुंबई के नानावती अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है।

 
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। रोहित ने अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'एक्शन और स्टंट फिल्मों के लिए है। असल जीवन में खतरों के खिलाड़ी मत बनिए, जाकर वैक्सीन लगवाइए। 
 
उन्होंने लिखा, कोरोना से लड़ने का एकमात्र यही उपाय है। आज मैंने वैक्सीन लगवाई है। नानावती अस्पताल के कर्मचारियों का आभार। वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया बहुत अच्छी है।'
 
बता दें कि रोहित शेट्टी से पहले सलमान खान हेमा मालिनी, अनुपम खेर, जॉनी लीवर, सैफ अली खान, कमल हसन और सतीश शाह जैसे कई कलाकारों ने वैक्सीन लगवाई है।
ये भी पढ़ें
जलूल जलूल आना : Mast Joke