सम्बंधित जानकारी
- Happy Birthday : कैटरीना कैफ के बारे में 10 रोचक जानकारियां
- सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन हुआ रद्द, यह वजह आई सामने
- Happy Birthday : क्या आप जानते हैं कैटरीना कैफ का असली नाम? बेहद दिलचस्प है नाम बदलने की कहानी
- सुपरस्टार सिंगर 2 : मोहम्मद फैज की करिश्माई आवाज के दिवाने हुए अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी
- ललित मोदी संग सगाई की खबरों पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं...
क्या जुड़वां बच्चों की मां बनेंगी आलिया भट्ट? सोशल मीडिया पर लग रहे कयास | alia bhatt and ranbir kapoor are expecting twins
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शादी के कुछ महीनों बाद ही प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। आलिया इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर खबर आ रही है कि आलिया जुड़वां बच्चों की मां बनेंगी।
यह खबर तब शुरू हुई जब आलिया अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म करके वापस मुंबई लौटीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर आलिया का बेबी बंप देख लोग कयास लगाने लगे कि शादी के तीन महीने के अंदर ही आलिया का इतना बड़ा बेबी बंप होने की वजह जुड़वां बच्चे भी हो सकते हैं।
वहीं आलिया और रणबीर की जन्म कुंडली के आधार पर एक प्रसिद्ध ज्योतिषी ने भी कहा था कि, आलिया और रणबीर जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनेंगे। हालांकि इस तरह की खबरों पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह महज सोशल मीडिया पर चल रहे कयास है।
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह पहली बार अपने पति रणबीर कपूर संग पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी।
