1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor baby shower called off due to covid

सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन हुआ रद्द, यह वजह आई सामने | sonam kapoor baby shower called off due to covid

sonam kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। सोनम और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सोनम कपूर के गोद भराई के फंक्शन की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही थी। गोद भराई के लिए सोनम बीते दिन भारत भी आ गई हैं।

 
लेकिन अब खबर आ रही है कि सोनम कपूर की गोद भराई का कार्यक्रम कैंसल कर दिया गया है। ये फंक्शन 17 जुलाई को मिस इंडिया कविता सिंह के घर बैंडस्टैंड, मुंबई में होने वाला था। बताया जा रहा है कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनम की गोद भराई का फंक्शन कैंसल करना पड़ गया है।
 
अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम के लिए ग्रैंड गोद भराई का फंक्शन रखा था। उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्तों और परिवार के सदस्यों को निमंत्रण भी दे दिया था। लेकिन बाद में कपूर फैमिली ने होने वाली मां और उनके बच्चे के लिए किसी भी जोखिम से बचने के लिए आखिरी समय में ये फंक्शन कैंसल करने का फैसला किया। 
 
खबरों के अनुसार सोनम कपूर बेबी शावर में डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा बनाया आउटफिट पहनने वाली थीं। सोनम अपनी शादी के समय की ही तरह इस बार भी अपनी मां की जूलरी पहनतीं। वहीं सोनम के बेबी शावर पर पूजा ढिंगरा स्पेशल थीम केक तैयार करने वाली थीं।
 
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट करने के बाद 2018 में शादी रचाई थी। सोनम ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। पिछले महीने लंदन में सोनम की गोद भराई का फंक्शन काफी धूम-धाम से मनाया गया था।
 
अगला लेख
Happy Birthday : कैटरीना कैफ के बारे में 10 रोचक जानकारियां