सम्बंधित जानकारी
- दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर' का ट्रेलर रिलीज
- कंगना रनौट ने आलिया भट्ट को बताया 'मूवी माफिया पापा की परी', बोलीं- 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कॉस्टिंग सबसे बड़ी गलती
- सामंथा रुथ प्रभु का हॉट अंदाज, वॉटरफॉल के नीचे दिए बोल्ड पोज
- धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम बोलीं- हिजाब कोई च्वॉइस नहीं एक दायित्व है...
- संजना सांघी के साथ फ्लाइट में हुआ बुरा बर्ताव, एक्ट्रेस ने एयरलाइन्स से की माफी मांगने की मांग
अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में हुई अक्षय खन्ना की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अजय के साथ एक बार फिर तब्बू और श्रिया सरन नजर आने वाली है। वहीं अब फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है।
इस फिल्म में अक्षय खन्ना पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। अक्षय खन्ना का किरदार कोई साइड किरदार नहीं है। उनके लिए खासतौर से पूरा किरदार लिखा गया है जिसे वह फिल्म में परफार्म करते नजर आएंगे।
गौरतलब है कि अजय देवगन ने पिछले दिनों नवी मुंबई में फिल्म की शूटिंग की थी और पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। अजय देवगन की दृश्यम इसी नाम की मलयालम भाषा में बनी सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म की हिंदी रीमेक थी, जिसे निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था। दृश्यम 2 को अभिषेक पाठक निर्देशित कर रहे हैं।
