1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar test corona positive not attend anant ambani radhika wedding

कोरोना की चपेट में आए अक्षय कुमार, अनंत-राधिका की शादी में नहीं होंगे शामिल

Akshay Kumar Corona
Akshay Kumar tested Corona positive: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को रा‍धिका मर्चेंट संग शादी के जश्न में बंधने जा रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में दुनियाभर के दिग्गज शिरकत करने वाले हैं। वहीं बॉलीवुड का लगभग हर सेलेब्स भी अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने वाला है। 
 
लेकिन इसी बीत अक्षय कुमार को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। अक्षय कुमार कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से वो अनंत-राधिका की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय पिछले दो दिन से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। 
अक्षय बीते काफी समय से अपनी फिल्म 'सरफिरा' के प्रमोशन के लिए अलग-अलग शहरों में जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने तबीयत ठीक नहीं होने पर टेस्ट करना और वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 
 
अक्षय कुमार डॉक्टर द्वारा बताई गई सारी बातों का ध्यान रखते हुए सावधानियां बरत रहे हैं। कोरोना की वजह से अक्षय अंबानी परिवार की शादी में शामिल नहीं होंगे। अक्षय ने जामनगर में अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी में भाग लिया था। यहां उन्होंने सुबह तीन बजे तक डांस भी किया था। 
 
बता दें कि अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए कई हॉलीवुड सेलेब्स भी भारत पहुंच चुके हैं। इनमें जॉन सीना, माइक टायसन, जीन-क्लाउड वान डेम, किम कार्दशियन और सिंगर रेमा जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मल्टीकलर लहंगे के साथ जाह्नवी कपूर ने पहनी बैकलेस चोली, अंबानी परिवार की शादी में एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट