1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt shooting started yrf universe spy thriller film alpha

आलिया भट्ट ने शुरू की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा की शूटिंग, सुपर एजेंट के रोल के लिए ली चार महीने की ट्रेनिंग

Alia Bhatt
YRF Spy Thriller Film Alpha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। आलिया ने स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। फिल्म में दोनों एक्ट्रेस सुपर एजेंट का रोल निभाएंगी। 
 
बताया जा रहा है कि 'अल्फा' में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी। आलिया ने 'अल्फा' में पहले से भी कहीं ज्यादा फिट और हॉट लगने के लिए चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है, जिससे वह इस फिल्म में सबसे अलग और पहले से भी कहीं ज्यादा फिट दिख सकें।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

खबरों के अनुसार सुपर एजेंट के रोल के लिए आलिया ने चार महीने की ट्रेनिंग की है। फिल्म में उनके पांच से छह मेजर एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे इसलिए आलिया की फिटनेस बहुत मायने रखती है। 'अल्फा' में आलिया को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जाएगा। 
 
शिव रवैल द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर अल्फा में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग लगातार चल रही है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
यूरोप ट्रिप के दौरान विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी का सामान हुआ चोरी, पासपोर्ट तक ले गए चोर