1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar starrer housefull 5 teaser out film will be release on 6 june

कॉमेडी के साथ लगेगा मर्डर मिस्ट्री का तड़का, हाउसफुल 5 का टीजर हुआ रिलीज

Housefull 5 Movie Teaser
साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की सभी फिल्मों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। अब मेकर्स जल्द ही 'हाउसफुल 5' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। अब मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। 
 
'हाउसफुल 5' के टीजर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से इंट्रोड्यूस कराया गया है। फिल्म में टोटल 18 स्टार्स नजर आने वाले हैं। टीजर की शुरुआत एक शिप के साथ होती है। वहीं बैकग्राउंड में फिल्म का गाना 'लाल परी' सुनाई दे रहा है। इसके बाद अक्षय कुमार की झलक देखने को मिलती है। 
 
टीजर में आगे रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसुजा, सोमन बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लिवर, निकितन धर, सौंदर्या शर्मा, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर की झलक दिखाई जाती है। 
 
इस टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, आज से 15 साल पहले...पागलपन शुरू हुआ! भारत की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी 5वीं किस्त के साथ वापस आ गई है, और इस बार यह सिर्फ़ अराजकता और कॉमेडी नहीं है.... बल्कि एक किलर कॉमेडी है! पेश है Housefull5 का टीज़र! 6 जून 2025 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में!
 
फिल्म 'हाउसफुल 5' एक क्रूज पर सेट की गई मर्डर मिस्ट्री बताई ज रहा है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्राइम वीडियो की नई सीरीज ग्राम चिकित्सालय का मजेदार ट्रेलर रिलीज