1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shah rukh khan king movie deepika entry suhana cast release date

SRK की नई फिल्म ‘King’ में दीपिका की एंट्री, शूटिंग डेट्स और पूरी स्टारकास्ट यहां जानें

शाहरुख-दीपिका की जोड़ी फिर करेगी पर्दे पर कमाल
बॉलीवुड का बादशाह एक बार फिर लौट आया है, और इस बार वो सिर्फ शाहरुख खान नहीं, 'किंग' बनकर आ रहा है। पठान, जवान और डंकी से 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले शाहरुख अब 2026 में अपनी अगली मेगा-एक्शन फिल्म किंग लेकर धमाल मचाने को तैयार हैं।
 
इस बार डायरेक्टर की कुर्सी संभाल रहे हैं सिद्धार्थ आनंद, जो 'वॉर' और 'पठान' जैसी एक्शन ब्लॉकबस्टर्स के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म की शूटिंग 18 मई से मुंबई में शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही इसके चर्चे इंटरनेट से लेकर फिल्म गलियारों तक गर्म हैं।
 
और अब खबर आई है कि इस किंगडम में रानी भी आ गई है। दीपिका पादुकोण की फिल्म में एंट्री हो चुकी है। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी ने ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और पठान जैसी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई है। अब 'किंग' में दीपिका करेंगी एक एक्सटेंडेड कैमियो, यानी भले वो पूरी फिल्म में न हों, लेकिन उनके 10-12 दिन के रोल में ज़बरदस्त पंच होगा।

शाहरुख-दीपिका की जोड़ी फिर करेगी पर्दे पर कमाल
 
दरअसल, पहले दीपिका का शेड्यूल पहले से ही व्यस्त था, लेकिन उनके फैमिली टाइम और फिटनेस रूटीन के बाद जैसे ही 'किंग' की शूटिंग में थोड़ी देरी हुई, सब कुछ सेट हो गया। वैसे, अगर दीपिका न मानी होतीं, तो फिल्म में करीना कपूर खान या कैटरीना कैफ की एंट्री हो सकती थी।
 
कास्ट की बात करें तो – जैसे बॉलीवुड का पूरा चॉकलेटी-एक्शन पैकेज मिल गया हो। सुहाना खान करेंगी अपने डेब्यू को अगले लेवल पर, साथ होंगे अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अर्जुन वर्शी और जयदीप अहलावत। और कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक लीजेंडरी सुपरस्टार, शायद अमिताभ बच्चन, भी फिल्म में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 
फिल्म के एक्शन सीक्वेंस भारत और यूरोप में शूट किए जाएंगे और म्यूज़िक का जिम्मा उठाया है सचिन-जिगर और अनिरुद्ध ने। यानी म्यूजिक भी होगा हिट, बिलकुल शाहरुख स्टाइल में।
 
'किंग' की रिलीज डेट अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच तय मानी जा रही है, और फैंस पहले ही इंस्टा पर फैन आर्ट्स और रील्स बना रहे हैं।
 
बॉलीवुड की ये 'राजसी वापसी' कितनी धमाकेदार होगी, इसका अंदाजा तो ट्रेलर से ही लगेगा, लेकिन फिलहाल तो किंग के ताज पर SRK का ही नाम लिखा है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आज परशुराम जयंती, जानिए उनका प्राचीन मंदिर कहां है और वे कहां रहते हैं?