1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Akshay Kumar starrer film Sarfira first song Maar Udi released

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का पहला गाना मार उड़ी हुआ रिलीज

movie Sarfira
movie Sarfira: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'सरफिरा' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इस फिल्म का पहला गाना 'मार उड़ी' रिलीज कर दिया गया है। 
 
यह सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि उन सभी के लिए है जो सपने देखने और उसे पूरा करने की हिम्मत रखते हैं। गाने को यदु कृष्णन, सुगंध शेकर, हेस्टन रोड्रिग्स और अभिजीत राव द्वारा स्वरबद्ध किया गया है। मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखित, 'मार उड़ी' साहस की भावना का प्रतिक है। जी.वी. प्रकाश कुमार की जबरदस्त कम्पोजीशन के साथ यह गाना सभी के फ़ेवरिट लिस्ट में अपनी जगह बना लेगा। 
 
जी.वी प्रकाश ने अपनी इनोवेटिव म्यूजिक कम्पोजीशन के बारे में बताया कि, 'सरफिरा' के लिए म्यूजिक देना वास्तव में बहुत ही शानदार अनुभव रहा है। 'मार उड़ी' एक ऐसा ट्रैक है जो फिल्म के दिल और आत्मा को दर्शाता है - यह उभरने के बारे में है चुनौतियों से ऊपर और खुद पर विश्वास करते हुए हम दर्शकों को यह गीत महसूस कराने के लिए उत्साहित हैं।
 
गीतकार मनोज मुन्तशिर शुक्ल कहते हैं, 'मार उड़ी' के लिए गीत लिखना अपने आप में एक यात्रा थी। गाने के बोल बड़े सपने देखने के जज्बे को और सारी बाधाओं पर विजय पाने की अदम्य भावना को दर्शाती है, जो 'सरफिरा' का सार है। मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को गीत में उतनी ही प्रेरणा मिलेगी जितनी मुझे इसे लिखने में मिली थी।
 
'मार उड़ी' 'सरफिरा' के सार को पूरी तरह से व्यक्त करता है। दिलों को धड़का देनेवाले और सशक्त बोल आम आदमी को उड़ान भरने की दिशा में वीर की निरंतर यात्रा को दर्शाते हैं। यह उन लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है जो उड़ान भरने का साहस करते हैं, उन लोगों के लिए जो कई बाधाएं होने के बावजूद अपने सपनों में विश्वास करते हैं। 
 
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, 'सरफिरा' एक मनोरंजक कहानी है जो स्टार्ट-अप और विमानन की दुनिया पर प्रकाश डालती है। सच्ची कहानियों और कैप्टन गोपीनाथ की किताब 'सिंपलीफ्लाई' से प्रेरित यह फिल्म धैर्य और दृढ़ता की एक जबरदस्त तस्वीर पेश करती है। 
 
फिल्म में अक्षय कुमार वीर जगन्नाथ म्हात्रे की भूमिका निभा रहे हैं, जो ग्रामीण महाराष्ट्र का एक दूरदर्शी व्यक्ति है जो भारत में हवाई यात्रा में क्रांति लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। परेश रावल, राधिक्का मदान और सीमा बिस्वास इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 
 
सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के डायलॉग और जी.वी. प्रकाश कुमार म्यूजिक के साथ, 'सरफिरा' का निर्माण अरुणा भाटिया, 2डी एंटरटेनमेंट और विक्रम मल्होत्रा द्वारा किया गया है। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
यह है आज का लाजवाब चुटकुला : एक Smile और Game Over