शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha wore mother poonam sinha wedding saree in her marriage with zaheer iqbal
Last Updated : सोमवार, 24 जून 2024 (15:53 IST)

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में पहनी 44 साल पुरानी साड़ी, मां पूनम सिन्हा से है खास कनेक्शन

sonakshi sinha wore mother poonam sinha wedding saree in her marriage with zaheer iqbal - sonakshi sinha wore mother poonam sinha wedding saree in her marriage with zaheer iqbal
Sonakshi Sinha wedding look: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपने परिवारवालों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। इस खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने सालों पुरानी साड़ी पहनी थी, जिसका उनकी मां पूनम सिन्हा से खास कनेक्शन है। 
 
सोनाक्षी सिन्हा ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी, जिसपर क्रीम कलर का वर्क किया हुआ है। उन्होंने अपने लुक को सिंपल स्ट्राइप्ड ब्लाउज के साथ मैच किया था। सोनाक्षी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए जेम स्टोन और पर्ल ड्रॉप्स से सजा एक नेकलेस, मैचिंग स्टड इयररिंग्स और ढेर सारी चूड़ियां पहनी थीं।
 
सोनाक्षी सिन्हा की यह साड़ी उनकी मां पूनम सिन्हा की है, जिसे उन्होंने 44 साल पहले अपनी शादी के दिन पहना था। सोनाक्षी सिन्हा ने सिर्फ मां की साड़ी ही नहीं बल्कि उनकी जूलरी भी पहनी। एक्ट्रेस ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपनी मां की साड़ी को पहना। 
 
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, आज से 7 साल पहले (23.6.2017) को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में देखा था। प्यार एक खूबसूरत चीज होती है। और हम दोनों ने उसी दिन बस तय कर लिया था कि आज के बाद साथ रहेंगे। 
 
उन्होंने लिखा, हमारे इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं। हमारे दोनों की ब्लेसिंग्स और दोनों भगवान के आशीर्वाद की बदौलत हम यहां तक आ पाए हैं। हम पति-पत्नी बन चुके हैं। सोनाक्षी और जहीर- 23.06.2024.
 
बता दें कि 23 जून को दिन में शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर ने शाम को मुंबई के मशहूर सेलिब्रटी हैंगआउट बास्टियन में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिकरत की। वहीं शादी संपन्न होने के बाद कपल ने मीडिया को मिठाई बांटी और उनका शुक्रिया भी अदा किया।
ये भी पढ़ें
शो बादल पे पांव है आम लोगों की आकांक्षाओं, संघर्षों और जीत को दर्शाता है : अमनदीप सिद्धू