1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar reunites with R Balki for a coronavirus awareness campaign shoot

लॉकडाउन में अक्षय कुमार ने की शूटिंग

अक्षय कुमार
कोविड 19 के चलते फिल्मों की शूटिंग बंद है, लेकिन अक्षय कुमार ने 25 मई को आर. बाल्की के साथ शूटिंग में हिस्सा लिया। यह शूट मुंबई स्थित कमलिस्तान स्टूडियो में किया गया। अक्षय ने लगभग एक घंटे तक शूटिंग की और वे घर लौट गए। 
 
दरअसल यह शूट किसी फीचर फिल्म का नहीं है। यह एक शॉर्ट एड फिल्म है जिसमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए क्या किया जाना चाहिए इसके बारे में बताया गया है। यह उन लोगों के लिए खासतौर से बनाई गई है जो लोग गांव में रहते हैं। वे किस तरह साफ-सफाई का ध्यान रखे इस बारे में उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया है। यही कारण है कि इस शूट को करने की इजाजत मिली। 
 
आर. बाल्की और अक्षय कुमार इसके पहले 'पैडमेन' और मिशन मंगल में साथ काम कर चुके हैं। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं, इसलिए काम फटाफट हो गया। 
 
यह एक गांव का सेट था। अक्षय कुमार सफेद शर्ट, स्लिपर्स और गमछे में थे। उनका लुक इस तरह का था ताकि वे ग्रामीणों को अपने जैसे ही लगे। वैसे भी अक्षय की लोकप्रियता भारत के भीतरी इलाकों में भी शानदार है। 
 
शूट के दौरान सारी फॉर्मेलिटिज़ का ध्यान रखा गया। सभी ने मास्क पहन रखा था। एक-दूसरे से दूर खड़े थे। सभी ने अपने आपको सैनिटाइज कर रखा था। सभी के शरीर का तापमान भी लिया गया। मुंबई पुलिस और म्युनिसिपल कारपोरेशन की गाइडलाइन्स का पूरा ध्यान रखा गया। 
 
 
अगला लेख
Shri Krishna 25 May Episode 23 : बकासुर और अघासुर के मायावी जाल में जब फंस गए कृष्ण सखा