मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar laxmmi bomb set experience on paranormal activities joke
Written By
Last Modified: रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (12:55 IST)

'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को दिखे थे भूत? एक्टर ने सुनाया मजेदार किस्सा

'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को दिखे थे भूत? एक्टर ने सुनाया मजेदार किस्सा - akshay kumar laxmmi bomb set experience on paranormal activities joke
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार है। फिल्म में अक्षय के लुक से लेकर गानों तक, सबकुछ ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा की है। इस दौरान अक्षय ने एक ऐसा किस्सा बताया जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

 
इस फिल्म को लेकर अक्षय ने मनीष पॉल से बातचीत की थी। मनीष पॉल ने अक्षय से ये भी पूछा था अगर शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ भूतिया जैसा महसूस हुआ हो। अगर उन्होंने शूटिंग के दौरान भूत देखे हों। 
 
इसपर अक्षय ने मनीष पॉल की चुटकी लेते हुए कह दिया कि हां उन्हें कुछ अजीब तो लगा था। उन्होंने बताया- हमे एक खाली ग्राउंड में शूटिंग करनी थी। तो हम लोगों ने मड आयलैंड में शूटिंग करने का फैसला किया। लेकिन वहां पर कुछ अजीब-अजीब होने लगा। कभी बारिश हुई, कभी शॉट सर्किट हो गया. इस वजह से हमे शूटिंग की जगह ही बदलनी पड़ गई।
 
जब मनीष इस बात पर भरोसा करने ही वाले थे, अक्षय ने हंसते हुए इसे एक मजाक बता दिया। उन्होंने कहा- ऐसा कुछ तो हुआ ही नहीं था। अक्षय का ये मजाकिया अंदाज सभी को हंसने पर मजबूर कर गया।
 
बता दें कि लक्ष्मी बॉम्ब एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म में अक्षय के अंदर एक भूत घुस आता है जो बाद में खूब बवाल काटता है। फिल्म में अक्षय संग कियारा आडवाणी आएंगी। यह फिल्म 9 नवंबर को रिलीज हो रही है। 
 
ये भी पढ़ें
इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, पोस्ट लिख ट्रोलर्स पर साधा निशाना