1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar first look from film laxmmi bomb realesed

फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का फर्स्ट लुक रिलीज, लाल साड़ी और माथे पर बिंदी लगाए अक्षय कुमार का पावरफुल अवतार

Laxmmi Bomb
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक है। अक्षय की कई बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज के लिए तैयार है और कई फिल्मों की शूटिंग में वे व्यस्त है। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का फर्स्ट लुक शेयर किया है।


पोस्टर में अक्षय ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने खड़े माथे पर बड़ी लाल बिंदी, लाल साड़ी और मीडिल पार्टेड बन काफी पावरफुल नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है।
 

सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'नवरात्रि, देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्ति का जश्न मनाने के बारे में है। इस शुभ अवसर पर, मैं आपके साथ लक्ष्मी के रूप में अपने लुक को शेयर कर रहा हूं। कैरेक्टर मैं उत्साहित और घबराया हुआ हूं। लेकिन अपने कंफर्ट जोन को खत्म कर ही लाइफ शुरू होती है, है ना?
 
अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' तमिल फिल्म कंचना की रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में होंगी। 
 
फिल्म को निर्देशन राघव लॉरेंस कर रहे हैं। इसे तुषार कपूर और शबीना खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज होगी।
अगला लेख
Box Office पर WAR ने बनाया इतिहास, ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का तोड़ा रिकॉर्ड