सम्बंधित जानकारी
- अनुपम खेर ने बयां किया गंजेपन से परेशान लोगों का दर्द, वीडियो हुआ वायरल
- दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर किया रोमांटिक डांस वीडियो
- सूर्यवंशी ट्रेलर, रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार एक और हिट के लिए तैयार
- दिलजीत दोसांझ ने शेयर की इवांका संग एडिट की हुई तस्वीर, ट्रंप की बेटी ने दिया ऐसा रिएक्शन
- टाइगर श्रॉफ का असली नाम क्या है?
अक्षय कुमार की फिल्मों की प्रोड्यूसर को 6 महीने की जेल, लगा है धोखाधड़ी का आरोप
Photo Credit- Twitter
खबरों के अनुसार प्रेरणा ने बॉम्बे हाईकोर्ट की डिविजन बेंच के सामने आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख मुकर्रर की है। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है और पुलिस को निर्देश किया गया है कि अगर प्रोड्यूसर सरेंडर नहीं करती हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।
प्रेरणा अरोरा को यह सजा अपनी उधारी नहीं चुकाने के लिए दी गई है जिसे चुकाने का उन्होंने वादा किया था। करीब 8 महीने की जेल के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। जेल से वापस आने पर उन्होंने कहा था कि वो अब नई शुरुआत करेंगी। अब कोर्ट ने अवमानना के आरोप में उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा है।
प्रेरणा पर आरोप था कि उन्होंने वासु भगनानी से फिल्म ‘पैडमैन’ और ‘केदारनाथ’ के लिए पैसा उधार लिया था और वापस नहीं किए। प्रेरणा पर करीब 31.60 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप था। जिसके बाद मुंबई इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने प्रेरणा को अरेस्ट कर लिया था।
