शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film selfiee new song kudiye ni teri released
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (16:33 IST)

फिल्म 'सेल्फी' का दूसरा गाना 'कुड़िए नी तेरी' रिलीज, अक्षय कुमार-मृणाल ठाकुर की दिखी हॉट केमिस्ट्री

फिल्म 'सेल्फी' का दूसरा गाना 'कुड़िए नी तेरी' रिलीज, अक्षय कुमार-मृणाल ठाकुर की दिखी हॉट केमिस्ट्री | akshay kumar film selfiee new song kudiye ni teri released
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी फिल्म 'सेल्फी' में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी अहम किरदार में दिखेंगे। हाल ही में फिल्म से 'मैं खिलाड़ी' गाना रिलीज हुआ था। अब फिल्म का दूसरा गाना 'कुड़िए नी तेरी' रिलीज हो गया है। 

 
इस गाने में अक्षय कुमार के साथ मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खिंच रही है। 'कुड़िए नी तेरी' गाने में अक्षय का एक्शन अवतार दिख रहा हैं। वहीं मृणाल ठाकुर बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। 
 
इस गाने को द प्रोफेसी और जहराह एस खान ने मिलकर गाया है। तनिष्क बागची ने इसे रीक्रिएट किया है। 'कुड़िए नी तेरी' गाना पंजाबी गाने 'वाइब' का रीमेक है। 
 
फिल्म 'सेल्फी' का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। यह साउथ की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इमरान हाशमी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
इंदौर की शाही डिश : मजेदार है जोक