1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoors web series farzi was shot at many different locations

शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' को कई अलग लोकेशन्स पर किया गया शूट

shahid kapoor
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और साउथ स्टार विजय सेतुपति वेब सीरीज 'फर्जी' के जरिए ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को 'द फैमिली मैन' जैसा सफल सीरीज दें चुके मेकर्स राज एंड डीके ने बनाया है। 

 
8-एपिसोड की यह सीरीज बेहद बड़ी और ग्रैंड होने वाली है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। फर्जी बड़े पैमाने पर क्राइम की दुनिया की झलक देती है और अपनी इस सीरीज की शूटिंग के लिए राज और डीके ने दुनिया भर के अलग अलग लोकेशन्स को एक्सप्लोर किया है।
 
फर्जी वास्तव में ओटीटी पर अपने आप में एक खास सीरीज होने जा रही है जो किसी भी दूसरी बिग स्क्रीन फिल्म से कम नही होगी। इस शो को मुंबई, गोवा, अलीबाग, नेपाल और एक इंटरनेशनल लोकेशन जॉर्डन सहित कई अलग अलग जगहों पर शूट किया गया है।
 
अब जैसा कि हर शहर एक दूसरे से एकदम अलग हैं, फर्जी में वास्तव में कुछ लुभावने और दिल खुश करने वाले सीन्स को देखने की उम्मीद कर सकते हैं। आम तौर पर बजट और समय की कमी के चलते वेब सीरीजों की शूटिंग इतने बड़े पैमाने पर नही की जाती है और न ही शूटिंग के लिए लोकेशन्स एक्सप्लोर की जाती है। लेकिन इस सब से अलग राज और डीके ने दर्शकों को ग्रैंड अनुभव देने के लिए काफी मेहनत की है जो इससे पहले उन्होंने ओटीटी स्क्रीन्स पर नही किया है।
 
बता दें, शाहिद कपूर के साथ इस सीरीज में प्रतिभाशाली अभिनेता विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोरा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर की प्रमुख भूमिकाएं हैं। डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह सीरीज 10 फरवरी 2023 से भारत और 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की 'गुलमोहर' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म