'गदर 2' के तूफान के बीच 'ओएमजी 2' की दहाड़, पांचवें दिन किया बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन
OMG 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की हालिया रिलीज फिल्म 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में 'गदर 2' के तूफान के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'ओएमजी 2' के कलेक्शन में भी हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। 'ओएमजी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 15.30 करोड़, तीसरे दिन 17.55 करोड़ और चौथे दिन 12.6 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
फिल्म को 15 अगस्त को छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। 'ओएमजी 2' ने पांचवे दिन 17.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 72.27 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है।
अमित राय के निर्देशन में बनी 'ओएमजी 2' में पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार और यामी गौतम अहम किरदार में हैं। फिल्म की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए सर्टिफिकेट' दिया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें