1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol starrer gadar 2 box office collection day 5

'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, स्वतंत्रता दिवस पर तोड़े रिकॉर्ड | sunny deol starrer gadar 2 box office collection day 5

Gadar 2 record
Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। यह फिल्म हर दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 15 अगस्त को तो फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
 
'गदर 2' ने पहले दिन 40.10 करोड़, दूसरे दिन 43.8 करोड़, तीसरे दिन 51.70 करोड़, चौथे दिन 38.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बनी है। 
 
फिल्म ने पांचवें दिन यानी 15 अगस्त को भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का 'गदर 2' को पूरा फायदा मिला है। 'गदर 2' ने पांचवें 55.40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसकी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 228.98 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
'गदर 2' सबसे तेजी से 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। 'गदर 2' सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। 
 
बता दें कि 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में हैं। फिल्म में इस बार सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बेखुदी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे सैफ अली खान, इस वजह से कर दिए गए थे फिल्म से बाहर