1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. 8 movies to watch on Independence Day 2024

8 movies to watch on Independence Day 2024

Independence Day 2024
Independence Day 2024 : 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी। इस खास मौके पर बॉलीवुड भी तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश हैं 8 ऐसी फिल्में जो पिछले कुछ वर्षों में ही रिलीज हुई हैं और देखने लायक हैं। 
शेरशाह (2021) 
कारगिल युद्ध में शहीद हुए विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म। एक नौजवान की प्रेरणादायक मूवी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अहम भूमिका में हैं। 
 
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) 
2016 में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित देखने लायक फिल्म। भारत में युद्ध आधारित ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं बनी। फिल्म में विक्की कौशल अहम भूमिका में।  
 
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (2019) 
यह पीरियड ड्रामा मूवी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का रोल कंगना रनौट ने निभाया है। फिल्म की कहानी साल 1857 में बेस्ड है जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारत ने विद्रोह किया था।
 
राज़ी (2018) 
एक ऐसी लड़की की कहानी जो देश की खातिर पाकिस्तानी मिलिट्री ऑफिसर के परिवार में शादी कर वहां से खुफिया जानकारी भारत भेजती है। फिल्म में आलिया भट्ट अहम‍ किरदार में हैं।
परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण (2018) 
इंडियन आर्मी द्वारा 1998 में पोखरण में किए गए न्यूक्लियर बम टेस्ट एक्सप्लोज़न पर आधारित फिल्म। फिल्म में दिखाया गया है कि हजार मुश्किलों के बावजूद भी कैसे न्यूक्लियर टेस्ट को सफल साबित कर दिखाया जाता है।
 
मुल्क (2018) 
यह एक ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी है जिस पर आतंकवाद का इल्जाम लगा है और वो अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करना चाहता है। फिल्म में तापसी पन्नू और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर अहम किरदार में हैं।
एअरलिफ्ट (2016) 
गल्फ वॉर के दौरान कुवैत में फंसे भारतीयों को वहां से भारत लाने की कहानी पर आधारित फिल्म। फिल्म में अक्षय कुमार अहम भूमिका में हैं।
 
बेबी (2015) 
यह एक ऐसे टास्क फोर्स की कहानी है जिनका काम उन आतंकी का पता लगाना है जो भारत पर हमले की योजना बना रहे है। फिल्म में अक्षय कुमार अहम भूमिका में हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला